मुस्लिम समाज ने गलवान घाटी के शहीदों को  दी श्रदजंलि

Monday, Jun 22, 2020 - 05:50 PM (IST)

साम्बा : गलवान घाटी के शहीदों को याद करने के लिए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की तरफ से शहर के मुख्य चौक पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शहीदों की फोटों पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि  दी और भारत माता जय के नारे लगाए। इस दौरान सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन भी रखा और चीन के सामान को बहिष्कार करने का ऐलान किया।


           वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश सम्बयाल पिंटा ने साम्बा जिला के नड ब्लॉक में एक कार्यकम का आयोजन किया, जिसमें दर्जनों भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने शहीद की फोटो पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रदंजलि  दी। इससे पहले सभी भाजपा नेताओं ने शहीदों को याद करने के लिए 2 मिनट का मौन रखा और भारत माता जय के जमकर नारे लगाए और नीच के सामान का बहिष्कार करने का ऐलान भी किया। इस मौके पर बोलते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता राकेश सम्बयाल पिंटा ने कहा कि गलवान घाटी के शहीदों की शहदात को पूरा देश सलाम करता है और उन्हें हमेशा याद रखेगा। पिंटा ने कहा कि भारतीय सेना ने चीनी सेना को इसका मुंहतोड जबाव दिया है और 40 के करीब चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। इस मौके पर नड मडन प्रधान कर्ण सिंह, सरपंच सुरिंद्र सिंह, युवा मोर्चा नड मंडल प्रधान प्रवीण सिंह चीकू, महासचिव धनैंतर सिंह महिला मोर्चा प्रधान सोनिया ठाकूर आदि मौजूद थे।
 

Monika Jamwal

Advertising