तिरंगा गिरने पर केजरीवाल ने किया कटाक्ष, कहा-"भारत माता दुखी" है

Wednesday, Aug 15, 2018 - 08:39 PM (IST)

नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस पर आज भाजपा मुख्यालय में झंडा गिर जाने पर कटाक्ष करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह दर्शाता है कि ‘भारत माता’ दुखी हैं और कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं।केजरीवाल की प्रतिक्रिया उस वीडिया पर आयी है जिसमें झंडोत्तोलन के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रस्सी खींचने पर तिरंगा गिरता हुआ नजर आ रहा है।



केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रकृति का खेल भी अजब है। कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं। बताइए, तिरंगे ने अमित शाह के हाथों लहराने से मना कर दिया। इस तिरंगे के कारिए भारत माता कुछ कह रही है - कि वो दुखी है।’’


तिरंगे के गिर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। केजरीवाल ने भी ट्विटर पर उसे साझा किया।

 

Yaspal

Advertising