1 अप्रैल से नेशनल हाइवे पर सफर करना होगा महंगा, टोल टैक्स के बढ़े रेट

Wednesday, Mar 29, 2017 - 03:36 PM (IST)

चंडीगढ़: 1 अप्रैल से नए वित्तिय साल की शुरूआत होती है। इस साल के शुरूआत में देशभर के लोगों को मंहगाई की मार और झेलनी पडग़ी। क्योंकि 1 अप्रैल से देशभर में नेशनल हाइवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। एक अप्रैल से हाइवे पर लगे टोल पर दो से तीन फीसदी तक अधिक टोल देना होगा। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) ने सभी टोल प्लाजा को आदेश जारी कर दिए हैं। रेट बढऩे से सभी वाहनों चालकों को 5 से 10 रुपए अधिक टोल टैक्स देना पड़ेगा।

एन.एच.ए.आई. के देशभर में करीब 386 हाइवे हैं। इन पर लगे टोल प्लाजा पर वाहनों से अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से टोल टैक्स लिया जाता है। एन.एच.ए.आई. की तरफ हर साल अप्रैल माह के शुरूआत में टोल प्लाजा की रेट लिस्ट में संशोधन किया जाता है। इस बार भी एन.एच.ए.आई. ने टोल प्लाजा पर दो से तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी तय की है। हालांकि, कुछ स्थानों पर इससे ज्यादा या कम की भी बढ़ोतरी हो सकती है।

टोल का मंथली पास बनाना भी होगा महंगा...
बता दें कि टोल मासिक पास बनाने के लिए भी ज्यादा पैसे देने होंगे। टोल टैक्स पास बनाने के  लिए भी निर्धारित रेट लिस्ट के हिसाब से दो या तीन फिसदी ज्यादा पैसे लगेंगे। कुछ टोल प्लाजा पर नई रेट लिस्ट जारी कर दी गई है, जबकि कुछ पर 31 मार्च से पहले रेट लिस्ट भेजी जाएगी। 31 मार्च की रात से नई रेट लिस्ट लागू कर दी जाएगी। एक अप्रैल से टोल बढ़ाने की जानकारी सभी को दे दी गई है। 

Advertising