परिवहन मंत्री ने अपने सभी विभागों को दिए झंडा फहराने के आदेश

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 09:34 PM (IST)

चंडीगढ़, 5 अगस्त –(अर्चना सेठी ) हरियाणा के परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा ने परिवहन, खनन और भूविज्ञान, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण और चुनाव विभाग को 13 से 15 अगस्त तक  झंडा फहराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। यह अमृतकाल दोबारा लौटकर आने वाला नहीं है। इसके चलते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हर-घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान में सभी विभागों को अपना योगदान देते हुए आज से ही तिरंगा फहराना चाहिए।
 

 मूलचंद शर्मा ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराना चाहिए। इस अभियान में हर व्यक्ति को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर पूरा प्रदेश तिरंगामय होगा। जिस तरह हम त्यौहारों को धूम-धाम से मनाते हैं, हमें स्वतंत्रता दिवस को भी ऐसे ही मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी करेगा। श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि तिरंगा आसानी से उपलब्ध करवाया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति तिरंगे को सम्मान के साथ अपने घर व अन्य स्थानों पर फहरा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News