ट्रांसजेंडर के साथ भेदभाव, पुणे के मॉल में जाने की नहीं मिली इजाजत

Saturday, Mar 17, 2018 - 02:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सुप्रीम कोर्ट द्वारा किन्नरों को तीसरे दर्ज का स्थान दिए जाने के बावजूद भी समाज उन्हे अपना नहीं पाया है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे का सामने आया है जहां एक एक ट्रांसजेंडर को शॉपिंग मॉल में जाने की इजाजत नहीं दी गई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो पोस्ट ​करने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। पीड़िता ट्रांसजेंडरों से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाले एक एनजीओ से जुड़ी है।

घटना की जानकारी देते हुए सोनाली ने बताया कि वह वीरवार को पुणे के विमन्नागर स्थित फिनिक्स मार्कीट सिटी मॉल में गई थी, जहां उसे सिक्योरिटी चेकिंग के लिए महिला विभाग में भेज दिया गया। उसने आरोप लगाया कि वहां महिला ने उसकी जांच करने से मना कर दिया और कहा कि उसे मॉल में एंट्री नहीं दी जा सकती। विरोध करने पर मॉल अथॉरिटी ने बताया कि मॉल में ट्रांसजेंडर्स को एंट्री देना उनकी पॉलिसी में शामिल नहीं है। 

सोनाली ने बताया कि जब मैंने उनसे अपनी पॉलिसी को समझाने के लिए कहा तो वे कुछ नहीं बोल पाए। अब मैं उनके खिलाफ केस दर्ज करूंगी। बता दें कि ट्रांसजेंडर के साथ भेदभाव का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक ट्रांसजेंडर को एयर इंडिया में नौकरी देने से मना कर दिया गया था।
 

Punjab Kesari

Advertising