खनवाल इलाके में किसानों ने सिंचाई के लिए ट्रांसफार्मर की मांग की

Thursday, Jun 27, 2019 - 06:44 PM (IST)

कठुआ : खनवाल में भूमि की सिंचाई के लिए  बिजली  विभाग से  ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति प्रदान करने की मांग लोगों ने की  है।  िकसान संगठन क ी अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल  ने वीरवार को डी.सी. कठुआ विकास कुंडल और विभाग के कार्यकारी अभियंता से भेंट  की। अधिकारियों ने किसानों को इस दिशा में उचित कदम उठाने का आश्वासन  दिया। संगठन के घनिश्याम शर्मा ने कहा कि पहले तो  इस इलाके में मढ़ीन से  बिजली आपूर्ति होती थी जोकि पिछले कुछ वर्षों से बंद कर दी गई है।

 

उन्होंने  कहा कि ट्रांसफार्मर न  होने से एक सौ के करीब किसानों की  पांच सौ के करीब  कनाल  भूमि सिंचित होने से महरूम है।  किसानों को चिंता सता रही है कि इस बार भी धान  की पनीरी सूख जाएगी और  उन्हें  नुकसान होगा। सिंचाई न होने के कारण गत वर्ष भी उन्हें नुकसान हुआ था। बिजली  आपूर्ति  न होने से मोटर  पंप बंद पड़े हैं ऐसेे मेें विभाग को भी किसानों की सुध लेनी चाहिए। घनिश्याम शर्मा ने कहा कि विभाग फंड के अभाव का हवाला  देता है लेकिन  व्यवस्था भी विभाग को ही करनी होगी।  उन्होंने कहा कि अगर इस दिशा में जल्द कदम  न उठाए गए तो वह आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे जिसकी  जिम्मेवारी विभाग की होगी। 
 

Monika Jamwal

Advertising