त्राल ग्रेनेड हमले में घायल की मौत

Wednesday, Sep 27, 2017 - 05:51 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के त्राल कस्बे में हुए ग्रेनेड विस्फोट में घायल हुए एक और नागरिक की बुधवार को एस.के.आई.एम.एस. अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुश्ताक अहमद शेख (35) के रुप में हुई हैं। मृतक के दो बच्चे थे।


बता दें कि गत 21 सितंबर को त्राल इलाके में पी.डब्लु.डी. मंत्री नईम अखतर के काफिले पर संदग्धि आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक कर हमला कर दिया जिसमें दो नागरिकों की मौत जबकि सात सी.आर.पी.एफ. कर्मियों सहित कम से कम 35 लोग घायल हो गए थे। इस दौरान शेख गंभीर रुप से घायल हो गया जिसको बाद में उपचार के लिए श्रीनगर के एस.के.आई.एम.एस. अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया जहां आज उसकी मौत हो गई। शेख पेशे से बस अड्डा त्राल में दुकान पर काम करता था।

 

Advertising