ट्रैफिक नियम तोडऩे पर पुलिस ने लड़के-लड़कियों को इस तरह दी सजा

Friday, Apr 29, 2016 - 07:59 PM (IST)

रांची: गुरुवार की शाम को पुलिस द्वारा मोहराबादी मैदान में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने खूब उठक-बैठक करवाई। यहां तक कि पुलिस ने लड़कियों को भी नहीं बख्शा, उन्हें भी बीच सड़क में रोक कर उठक बैठक करवाई। उनके पास न तो वाहनों के कागजात थे और न ही उन्होंने हेल्मट पहना था। 

 
सड़क नियमों को तोडऩे वाले युवाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिस ने अच्छा सलूक नहीं किया। अगर वे बिना हेल्मेट के थे, तो उनसे फाइन लिया जाता। उनसे बीच सड़क पर उठक-बैठक क्यों लगवाई। कई लड़कियों से भी उठक-बैठक कराई गई। इस संबंध में पूछे जाने पर सिटी एसपी किशोर कौशल ने कहा कि अगर जवानों ने ऐसा किया है, तो यह पूरी तरह गलत है। वे इस मामले की खुद जांच करेंगे। 
Advertising