कठुआ में अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस का अभियान जारी

Saturday, Aug 24, 2019 - 10:31 PM (IST)

कठुआ : शहर में अवैध पार्किंग को लेकर यातायात पुलिस का अभ्भियान जारी है। इसी के चलते यातायात पुलिस की विशेष टीम क्रेन के साथ शहर में अवैध रूप से मार्ग किनारे पार्क वाहनों को सीज किया जा रहा है। डी.टी.आई. घनिश्याम की अगुवाई में टीम विभिन्न स्थानों पर नाके भी लगाकर लोगों को अवैध पार्किंग न करने, हेल्मेट का इस्तेमाल करने पर जोर दे रही है। आपको बता दें कि कॉलेज मार्ग पर कई स्थानो ंपर सडक़ किनारे लगी गाडिय़ों के कारण न केवल जाम की स्थिति है जबकि कई बार राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते टीम ने अब तक दो दर्जन से अधिक वाहनों को सीज किया है। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising