यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों पर भारी पड़ी  पुलिस,  काटे चालान काटे, वसूला जुर्माना

Tuesday, Mar 12, 2019 - 06:45 PM (IST)

कठुआ  : यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के साथ साथ कालीबड़ी से शहीदी चौक तक मार्ग पर अवैध पार्किंग  के विरुद्ध पुलिस एवं यातायात पुलिस ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। लगातार आ रही अवैध पार्किंग की शिकायतों एवं फरार्ट से बिना हेल्मेट के दौडऩे वाले वाहनों पर मंगलवार को पुलिस भारी पड़ी। कालीबड़ी से विशेष ड्राइव चलाकर अधिकारियों ने नियमों की उल्लंघना करने वालों पर कार्रवाई की। यही नहीं क्रेन के माध्यम से मार्ग पर लगी कार सहित अन्य बाइकों को जब्त भी किया गया। डी.एस.पी. पुलिस के.डी. भगत, डी.एस.पी. यातायात पुलिस बी.एल. भारद्वाज, थाना प्रभारी अरविंद संब्याल, डी.टी.आई. अरशद हुसैन, सतीश रैणा सहित पुलिस बल ने कालीबड़ी से लेकर शहीदी चौक तक अभियान चलाया।

इस दौरान मार्ग किनारे वाहन खड़ा करने वालों में भी अफरा तफरी का माहौल रहा। सुबह से चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान दस बाइकों के अलावा तीन कारों को जब्त किया गया। यही नहीं विभिन्न स्थानों पर नाकों के दौरान 125 के चालान काटे गए और उनसे करीब 65 हजार जुर्माना वसूला गया। डी.एस.पी. यातायात पुलिस भारद्वाज ने कहा कि नियमों की उल्लंघना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई बार चेतावनी देकर वाहन चालकों को छोड़ा गया है। परंतु अवैध पार्किंग के साथ साथ नियमों की उल्लंघना दुपहिये वाहन चालक कर रहे हैंं। उन्होंने कहा कि उनका यह अभियान भविष्य मेें भी जारी रहेगा।


वहीं, डी.एस.पी. के.डी. भगत ने कहा कि अवैध पार्किंग के कारण मार्ग संकरा जाता है और फिर सडक़ हादसे पेश आते हैं। उन्होंने कहा कि लोग मार्ग पर वाहनों को पार्क न करें। अगर करेंगे तो उनपर फिर से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि वे नियमों का पालन करें, दुपहिये वाहन चालक हेल्मेट और कार सवार सीट बेल्ट का प्रयोग करें। 
 

Monika Jamwal

Advertising