इंडियन मार्केट में अनवील हुई Toyota EV Urban Cruiser Ebella, मिलेगी 543Km की रेंज और लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स
punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 02:51 PM (IST)
Toyota EV Urban Cruiser Ebella : टोयोटा ने इंडियन मार्केट में नई और पहली ईवी को अनवील कर दिया है। कंपनी का ये पहली ईवी Urban Cruiser Ebella है। इसे मारुति e Vitara का रीबैज्ड वर्जन भी कहा जा रहा है। कंपनी ने आज से 25,000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुकिंग शुरु कर दी है। जल्द ही इसकी कीमतों का खुलासा भी कर दिया जाएगा। डिटेल में जानते हैं कि इस ईवी के बारे में -
एक्सटीरियर
अर्बन क्रूजर एबेला, ई-विटारा का रीबैज्ड वर्जन है। इसलिए इसका ओवरऑल शेप ई-विटारा जैसा ही है। इसके फ्रंट को फ्यूचरिस्टिक डिजाइन दिया गया है। फ्रंट में LED हेडलैंप और पिक्सल जैसे LED DRLs, मोटा बंपर, एयर डैम्स, बॉडी क्लैडिंग, ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, फॉक्स स्किड प्लेट मिलेगी। वहीं इसका साइड प्रोफाइल कुछ हद तक ई-विटारा जैसा लगता है।

इंटीरियर
एबेला का केबिन 'ब्लैक और टैन' ड्यूल-टोन कलर थीम के साथ आता है, जो इसे एक लग्जरी फील देता है। डैशबोर्ड पर 10.25-इंच की टचस्क्रीन और 10.1-इंच का डिजिटल क्लस्टर दिया गया है। इसमें नया ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और वर्टिकल AC वेंट्स इसे मॉर्डन लुक देते हैं। स्पेस की बात करें तो पीछे की सीटों पर रिक्लाइन और स्लाइड फंक्शन के साथ फिक्स्ड ग्लास रूफ दी गई है, जिससे केबिन काफी बड़ा और खुला महसूस होता है।
दमदार फीचर्स
सुविधाओं के मामले में टोयोटा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, JBL साउंड सिस्टम, PM2.5 एयर फिल्टर और 10-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS दिया गया है। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी शामिल है।
पावरट्रेन और रेंज
भारतीय मॉडल मुख्य रूप से फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV सिंगल चार्ज में 543 Km तक की दूरी तय कर सकती है। यह फास्ट DC चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिससे लंबी यात्राओं में समय की बचत होगी।
राइवल्स
भारतीय बाजार में एबेला की राह आसान नहीं होगी। इसे Maruti e Vitara, Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV और Mahindra BE 6 जैसी धाकड़ कारों से कड़ी टक्कर मिलेगी। इसके अलावा MG Windsor EV और विन्फास्ट की कारें भी इसे चुनौती देंगी।

