कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने की अनोखी पहली, टूरिज्म विभाग ने शुरू की हेरिटेज बस सेवा

Thursday, Feb 03, 2022 - 03:23 PM (IST)


श्रीनगर: कश्मीर घूमने आने वाले यात्रियों को अब अनोखे आनंद की अनुभूति होगी। पर्यटन विभाग ने कश्मीर में हेरिटेज बस सेवा शुरू की है। श्रीनगर हेरिटेज टूयर बस सर्विस नामक इस सेवा में यात्री कश्मीर के विरासती स्थलों का नजारा लेंगे और साथ ही स्थानीय पकवानों का आनंद उठायेंगे।


यह बस पर्यटकों को बुरजहामा, हरिपर्बत, चट्टीपादशाही, जामिया मस्जिद, हजरतबल, बौद्ध स्थल, हारवान, परि महल और अन्य स्थलों का दौरा करवाएगी।


टूरिज्म विभाग के सचिव सरमद हफीज ने बस सेवा को हरि झंडी दिखाकर शुरू किया। उन्होंने बताया कि विभाग रात की स्कीइंग और नाइट शिकारा के शुरू करने हेतु भी विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी चीजों को काविड स्थिति को ध्यान में रखते हुये ही शुरू किया जाएगा।
 

Monika Jamwal

Advertising