नोटबंदी का असरः टोल प्लाजा पर फिर लाइन, बढ़ी लोगों की परेशानी

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2016 - 03:14 PM (IST)

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोट चलाने की एक सीमा दी थी। आज से 500 रुपए के नोट राजमार्ग और पैट्रोल पंप पर मिलने वाली छूट से खत्म हो गई है। पुराने नोट बैंक में ही जमा हो सकेंगे इसके अलावा कहीं नहीं चलेंगे। 

2 दिसंबर रात 12 बजे से देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूलने की शुरूआत हो गई है। टोल प्लाजा पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। फौरी रियायत के बाद भी वाहन चालकों को बड़े नोट देने में टोल बूथ पर नोटबंदी से परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुंबई के मुलुंड टोल प्लाजा पर रात 12 बजे के बाद गाड़ियों की लंबी लाइन देखी गई।कुछ लोग स्वाइप मशीन से पेमेंट करते दिखे तो कुछ 2000 रुपए का नया नोट देते नजर आए। ऐसा ही कुछ नज़ारा दिल्ली-जयपुर हाइवे पर भी देखने को मिला। जहां ज्यादातर लोग इस जानकारी से अनजान दिखे कि अब टोल-प्लाजा पर भी 500 के नोट नहीं चल पाएंगे।

स्वाइप मशीन लगाई
टोल प्लाजा पर सरकार के आदेश पर टोल कम्पनियों स्वाइप मशीन की व्यवस्था की है लेकिन ट्रक व बस चालकों के पास ए.टी.एम., डैबिट और क्रैडिट कार्ड नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

टोल प्लाजा पर क्या किए इंतजाम
1. टोल से बचे पैसे लौटाने के लिए खुले पैसों का इंतजाम भी किया गया। 
2. सभी टोल प्लाजा पर नई स्वाइप मशीनें लगाई गई है। 
3. देशभर में राजमार्गों पर कुल 367 टोल प्लाजा है।
4. इन सभी टोल प्लाजा पर रोजाना औसतन 51 करोड़ रुपए टोल मिलता है।
5. नोटबंदी के बाद टोल नहीं वसूलने से नैशनल हाइवे अथॉरिटी को करीब 1 हजार 238 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।
6. आज से सभी टोल प्लाजा पर डैबिट, क्रैडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते है। पेटीएम जैसे ई वॉलेट से भी टोल टैक्स दिया जा सकता है।
7. 200 रुपए से ज्यादा के टोल के लिए 500 के पुराने नोट 25 दिसंबर तक चलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News