इतिहास: आज के दिन इंदिरा गांधी के हत्यारों को दी गयी थी फांसी

Sunday, Jan 06, 2019 - 01:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को इसी दिन फांसी दी गई थी। सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षाकर्मी थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर, 1984 को सरकारी आवास पर उन्हें गोली मार दी थी। इस षड्यंत्र में केहर सिंह भी शामिल था। बेअंत सिंह को उसी वक्त अन्य सुरक्षा कर्मियों ने मार गिराया था।  इस तारीख से जुड़़ी कुछ और महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है :-  

1664 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।    
1885 : आधुनिक भारत के दिग्गज ङ्क्षहदी लेखक भारतेंदु हरिश्‍चंद्र का निधन।
1928: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म। 
1959: भारतीय हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्‍म इसी दिन हुआ था। उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने विश्वकप जीता। 
1966: ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म।  
1977 : संगीत कंपनी ईएमआई ने रॉक बैंड‘सेक्स पिस्टल्स’के सार्वजनिक तौर पर खराब बर्ताव की वजह से उनके साथ करार रद्द किया। 
1989 : इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई। 

vasudha

Advertising