आज बना रहे हैं ताज भ्रमण का प्रोग्राम तो पहले पढ़ लें ये खबर

punjabkesari.in Monday, Jan 27, 2020 - 01:17 AM (IST)

नेशनल डेस्कः सोमवार को आगरा आ रहे ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ताजमहल में 50 मिनट रुकेंगे। वो सोमवार दोपहर तीन बजे विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे। करीब तीन घंटे तक आगरा में रुकने के बाद वो लौट जाएंगे। राष्‍ट्रपति के भ्रमण के चलते ताजमहल आम पर्यटकों के लिए दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक के लिए बंद रहेगा। 
PunjabKesari
जायर बोलसोनारो अपनी दो बेटियों के साथ सोमवार को ताज देखने दिल्ली से आगरा आएंगे। तीन बजे खेरिया एयरपोर्ट आने के बाद वो शाम चार बजे ताजमहल पहुंचेंगे। ताज में 50 मिनट रुकेंगे। शाम छह बजे वो यहां से सीधे नैरोबी के लिए उड़ान भरेंगे। ब्राजील की एडवांस टीम पूर्व में ही सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए विजिट कर गई थी। 

राष्ट्राध्यक्षों की विजिट के दौरान ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहता है। ब्राजील के राष्ट्रपति की विजिट के दौरान भी ताजमहल बंद रहेगा। दोपहर तीन बजे से शाम पांच तक के लिए , जिससे दोपहर बाद या शाम को आने वाले पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News