महान विद्वान अब्दुल कलाम जी की जयंती आज, अमित शाह समेत पूरे देश ने किया नमन

Thursday, Oct 15, 2020 - 08:57 AM (IST)

नेशनल डेस्क: आज का दिन यानी 15 अक्टूबर भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।  कलाम जी की जंयती के मौके पर पूरा देश उन्हे नमन कर रहा है। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिवंगत राष्ट्रपति भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम की जंयती पर स्मरण करते हुए कहा कि विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अमिट विरासत सर्वदा प्रेरणा का प्रतीक रहेगी। शाह ने डॉ. कलाम को याद करते हुए टवीट किया कि भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर स्मरण करता हूं। वह एक दूरदर्शी नेता और भारतीय अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रम के वास्तुकार थे , जो हमेशा एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते थे। 

गृहमंत्री ने लिखा कि कलाम जी के उनकी विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में अमिट विरासत सर्वदा प्रेरणा का प्रतीक रहेगी। बता दें कि डॉ. कलाम की आज 89 जयंती है। वह देश के 11वें राष्ट्रपति थे और उनका कार्यकाल 2002-2007 था। बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में ही विकास किया। वह युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

vasudha

Advertising