आज भारतीयों के स्विस बैंक खातों की भारत को मिलेगी जानकारी (पढ़ें 1 सितंबर की खास खबरें)

Sunday, Sep 01, 2019 - 05:39 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): भारतीयों के स्विस बैंक खातों की जानकारी आज से भारत के कर-विभाग के पास होगी। भारत और स्विट्जरलैंड के बीच बैंकिंग सूचनाओं के स्वतः आदान-प्रदान के समझौते के प्रभावी होने के साथ भारतीयों के स्विस बैंक खातों पर से रहस्य का पर्दा उठने की संभावना है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कालेधन से लड़ाई के खिलाफ इस कदम को काफी अहम करार दिया है।

महाराष्ट्र दौरे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र दौरे पर जाएंगे। वह यहां सोलापुर में एक रोड शो करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में साल के अंत में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

370 अनुच्छेद को लेकर भाजपा की कार्यशाला आज
बीजेपी अनुच्छेद 370 को लेकर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना उस समय बना रही है। BJP मुख्यालय में आज अनुच्छेद 370 पर सम्पर्क अभियान और जन जागरण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन होगा। बीजेपी का यह अभियान 3 सितंबर को शुरू होगा और 30 सितंबर तक खत्म होगा।

चुनाव आयोग आज से चलाएगा वोटर आईडी वैरिफिकेशन अभियान
चुनाव आयोग आज से विशेष अभियान की शुरुआत करने वाला है। इसके तहत अब लोगों के वोटर आईडी का वेरिफिकेशन होगा। आज से शुरू होने वाला ये अभियान 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस वेरिफिकेशन प्रक्रिया के तहत कोई भी नागरिक ये जांच कर सकेगा कि उसके परिवार के कितने सदस्यों के नाम सूची में हैं।

आज से ई-टिकट पर IRCTC लगाएगा सर्विस चार्ज
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के जरिये ई-टिकट खरीदना अब महंगा होगा। एक आदेश के तहत भारतीय रेलवे ने आज से सेवा शुल्क बहाल करने का फैसला किया है। एक आदेश के मुताबिक अब आईआरसीटीसी गैर वातानुकूलित श्रेणी की ई-टिकट पर 15 रुपये और प्रथम श्रेणी सहित वातानुकूलित श्रेणी की सभी टिकट पर 30 रुपये का सेवा शुल्क वसूलेगा।

 

Yaspal

Advertising