Kundli Tv- शनि की उल्टी चाल आज किसे करने वाली है मालामाल

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 09:07 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज आपको अपने टेलेंट के दम पर प्रमोशन मिलेगा। आपके काम करने के तरीकों से लोग प्रभावित होंगे। कुछ शत्रु आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। लेकिन आप उनका डटकर सामना कर लेंगे। जो नौकरी की तलाश में हैं उन्हें नई नौकरी मिल सकती है। इनकम-एक्सपोर्ट और बिज़नेस के मामले में विदेश से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। 

शुभ रंग- नांरगी  शुभ नंबर- 3

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। बच्चों की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करके अच्छा महसूस करेंगे। आज सभी कामों में सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर से हर काम में सपोर्ट मिलेगा। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- हरा शुभ नंबर- 9

मिथुन राशि वालों आज किसी समस्या को फौरन सुलझाने की कोशिश करेंगे तो आप उसमें कुछ हद तक सफल भी हो जाएंगे। आपकी पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी। बेरोज़गार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सफलता के कई मौके आपको मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी निवेश में फायदे की खबर मिल सकती है। नौकरी से जुड़ी कोई बात भी आपको खुश कर सकती है। 

शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 6

कर्क राशि वालों आपका पूरा समय परिवार के साथ बीतेगा। बिज़नेस में आपको फायदा होगा। स्टूडेंट्स कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने भाई-बहनों से सलाह जरूर लें। किसी भी काम को निपटाने में पूरी ताकत लगा देंगे। नए तरीके से काम करने की कोशिश करेंगे, आज आप सफल रहेंगे। शांति से काम लें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला लेना फायदेमंद होगा।

शुभ रंग- पर्पल शुभ नंबर- 1

सिंह राशि वालों आज जीवन में सुखद और पॉज़िटिव बदलाव आ सकता है। किसी दोस्त या प्रेमी से अच्छा सहयोग भी मिलेगा। बिना किसी की मदद के काम में सफल हो पाएंगे। पारिवारिक विवाद सुलझा लेंगे। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। ये बिजनेस ट्रिप आपको प्रॉफिट ही प्रॉफिट देगा। 

शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 2

कन्या राशि वालों आज पार्टनर रोमांटिक पल बिताएंगे। पैसों के मामलों के लिए दिन ठीक है। बिज़नेस में नई योजनाएं बनेंगी। ऑफिस में बॉस को अपने आइडियाज़ दे सकते हैं। प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। किसी काम में मेहनत भी ज्यादा रहेगी, फायदा भी अच्छा रहेगा। बिज़नेस में प्रगति होने के भी योग बन रहे हैं।अपनी चीज़ें संभालकर रखें। 

शुभ रंग- मैरून शुभ नंबर- 9

तुला राशि वालों आज बिज़नेस में अच्छा लाभ होने के भी योग हैं। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को किसी के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आज आपके दोस्त आपका साथ देंगे। परिवार के कामों पर आपका ध्यान भी ज्यादा रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। खान-पान पर संयम रखें। आपकी आर्थिक स्थिति भी सामान्य रहेगी... खुद पर भरोसा रखते हुए काम करें। 

शुभ रंग- पर्पल शुभ नंबर- 1

वृश्चिक राशि वालों आज स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। मेहनत करने पर अच्छी सफलता मिल सकती है। कोई भी काम दूसरों पर न टालें। आज आप नए लोगों से मुलाकात करेंगे। ऑफिस में आपके काम काज की तारीफ होगी। आज आपको कोई इनाम भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-दन के मामलों में सतर्क रहें। 

शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 7

धनु राशि वाले आज नए बिजनेस में हाथ डालने के पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आज आप विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकते हैं। आज प्रॉपर्टी खरीदने में फायदा मिल सकता है। आज आप लंबे समय के बाद परिवार के साथ समय बिताएंगे। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। आज आप थोड़ा इमोश्नल रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

शुभ रंग- समुद्री हरा शुभ नंबर- 8

मकर राशि वालों आज आप नई योजनाएं बनाएंगे। जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। मान सम्मान की प्राप्ति के अवसर बनेंगे। अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। व्यवसाय के लिए दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के आसार बन रहे हैं। 

शुभ रंग- सफ़ेद शुभ नंबर- 6

कुम्भ राशि वालों के लिए ये समय  बहुत ही लाभदायक साबित होगा। घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कोई मेहमान घर में दस्तक दे सकता है। जिससे घर का माहौल हंसी-खुशी वाला रहेगा। जॉब के नए ऑफर मिलेंगे। किसी दोस्त के सपोर्ट से नई योजनाएं बनेगी। नौकरी पेशा वालों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा। कोई नया काम शुरु करने से पहले परिवार से सोच-विचार कर लें। 

शुभ रंग- मजेंटा शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों मेहनत और लग्न से किए कामों में सफलता मिलने की संभावना है।अपनों का प्यार और साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। धैर्य से बातचीत करके किसी भी स्थिति का समाधान निकाल लेंगे। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ दिन बीतेगा। पुराने दिनों की याद ताजा हो जाएगी।प्रेम और सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 4
जानें कौन चुपके से कृष्ण की रासलीला में आया ? (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News