Women's Day पर महिलाओं को सलाम, स्विटजरलैंड में पब्लिक प्लेस पर बुर्का बैन...आज की बड़ी खबरें

Monday, Mar 08, 2021 - 09:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारी शक्ति को सलाम किया। फ्रांस के अरबपति कारोबारी ओलिवियर दसॉ की एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। दसॉ की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया है। सोमवार (8 मार्च) को देश-दुनिया की इन बड़ी खबरों पर नजर रहेगी। 

राष्ट्र को महिलाओं पर गर्व- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) पर नारी शक्ति को सलाम करते हुए ट्वीट किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हमारी अदम्य # नारीशक्ति को सलाम! भारत हमारे राष्ट्र की महिलाओं की कई उपलब्धियों पर गर्व करता है। कई क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का अवसर मिलना हमारी सरकार का सम्मान है।

राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉ के मालिक ओलिवियर दसॉ की मौत
 फ्रांस के अरबपति कारोबारी ओलिवियर दसॉ की एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। दसॉ की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शोक जताया है। बता दें कि ओलिवियर दसॉ की कंपनी राफेल फाइटर जेट बनाती है।

 

सिंघु बॉर्डर के नजदीक हवाई फायरिंग
कृषि कानून के खिलाफ पिछले 3 महीने से सिंघु बॉर्डर पर जहां किसान धरने पर बैठे हुए हैं वहां नजदीक ही रविवार रात अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग की। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

Mamata का मार्च
बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव की लड़ाई बंगाली अस्मिता VS बाहरी के मुद्दे पर है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर मार्च निकाला। ममता ने अपने मार्च में  यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मुद्दा उठाया।

बजट सत्र का दूसरे चरण आज
संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत होगी। किसान आंदोलन, मंहगाई समेत कई मुद्दों के चलते आज सदन की कार्रवाई में गहमागहमी की संभावना है।

 

श्रीनगर के वाटरग्राम सोपोर मार्केट में भीषण आग
श्रीनगर के वाटरग्राम सोपोर मार्केट में सुबह भीषण आग लग गई। खबर है कि इस आग से 25 दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। 

पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं
विदेशों मे कच्चे तेल में उबाल के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार नौवे दिन स्थिरता बनी रही। विदेशी बाजारों में लंदन ब्रेंट क्रूड ऑयल 70 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है।

स्विटजरलैंड में सार्वजनिक स्थलों पर चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध
स्विटजरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले नकाब सहित सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध का समर्थन किया है। रविवार को हुए जनमत संग्रह के जारी आंकड़ों के अनुसार 53.43 प्रतिशत लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर चेहरा ढ़कने पर प्रतिबंध लगाए जाने का समर्थन किया।

बरेली-दिल्ली का हवाई सफर शुरू
अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज बरेली एयरपोर्ट से हवाई सफर की शुरुआत हुई। एलायंस एयर का एटीआर-72 विमान ने दिल्ली से बरेली की उड़ान भरी। सरकार ने पहली उड़ान महिलाओं को समर्पित की है। हरप्रीत ए डे सिंह, सीईओ, एलायंस एयर ने बताया कि पायलट से लेकर जहाज का पूरा स्टाफ महिलाओं का है। इसमें महिला पायलट, केबिन क्रू, एटीसी कंट्रोलर,  इंजीनियर और सुरक्षाकर्मी सब महिलाएं ही हैं।

Seema Sharma

Advertising