आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल (पढ़ें 16 फरवरी की खास खबरें)

Sunday, Feb 16, 2020 - 01:40 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): अरविंद केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह आज रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे होगा। जिस दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया, जिस दिल्ली ने वोट देकर आम आदमी पार्टी को प्रचंड दिलाई। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह उसी दिल्ली को पूरी तरह से समर्पित है। दिल्ली का रामलीला मैदान एक नए इतिहास को खुद समेटने के लिए तैयार है। 40 हजार कुर्सियां मंगवाई गईं हैं। दिल्ली के आम लोगों के सामने आज आम आदमी पार्टी की नई सरकार शपथ लेगी।

अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 1200 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे।  इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा केन्द्र और उत्तर प्रदेश के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। मोदी के एक दिवसीय संक्षिप्त दौरे के मद्देनजर मंदिरों की नगरी में सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किये गये हैं।  अधिकृत सूत्रों ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में 430 बिस्तरों के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल समेत करीब 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे। 

आज गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं शाहीनबाग के प्रदर्शनकारी नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के खिलाफ धरने पर बैठीं शाहीन बाग की महिलाओं ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर अपनी बात रखने का फैसला किया है। प्रदर्शन को संचालित करने वालों में से एक तासीर अहमद ने कहा कि कौन-कौन लोग मिलने जाएंगे, उनके बारे में फिलहाल तय नहीं किया गया है और न ही गृह मंत्रालय की ओर से उन्हें इस सम्बंध में कोई जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि मुलाकात के लिए समय भी नहीं लिया गया है। 

तेलंगाना सरकार की कैबिनेट बैठक आज
तेलंगाना सरकार की कैबिनेट की बैठक आज होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बैठक में विधानसभा के आगामी बजट सत्र पर चर्चा होने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बैठक में राज्य सरकार के पल्ले प्रगति (ग्रामीण विकास), पट्टन प्रगति (शहरी विकास) योजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है।

 

Yaspal

Advertising