VIDEO- टोस्ट को चाट कर पैकिंग करने वाले मजदूर की उठी गिरफ्तारी की मांग

Tuesday, Sep 21, 2021 - 06:49 PM (IST)

नई दिल्ली-  पिछले काफी दिनों से  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक टोस्ट फैक्ट्री के वीडियो में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ मजदूर बहुत ही गंदी हरकत करते दिखाई दे रहे थे। इनमें से एक मजदूर ने टोस्ट को चाट रहा था और  फिर उस पर पैर रखता और आखिर में उसे पैक कर देता है। ये वही टोस्ट हैं जिसे लोग सुबह नाश्ते में चाय के साथ खाते हैं जिसमें हम रस भी कहते हैं। 
 

टोस्ट चाट कर कर रहे थे पैकिंग
वीडियो में कुछ मजदूर टोस्ट फैक्ट्री के अंदर काम करते दिख रहे हैं, इनमें से कुछ टोस्ट को पैक कर रहे हैं। मजदूर जमीन पर रखे टोस्ट पर अपने पैर भी रखे हुए हैं और उनको चाटकर पैकिंग कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर जानबूझ कर ऐसी गंदी हरकत कर रहा है। 
 

यूजर्स की मांग- इस मजदूर को तत्काल अरेस्ट कर लिया जाए
इनमें से ही किसी मजदूर ने इस वीडियो को वहां बैठकर रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग इतना भड़क गए है कि उनका कहना है  कि यह वही चीज है जिसे हम नाश्ते में खाते हैं और इसकी पैकिंग इस तरह से की जा रही है। यूजर्स ने मांग की है कि इस मजदूर को तत्काल अरेस्ट कर लिया जाए। वहीं कुछ ने यह भी कहा कि इस पूरी फैक्ट्री को सीज कर दिया जाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GiDDa CoMpAnY -mEmE pAgE- (@giedde)

Anu Malhotra

Advertising