अनोखी प्रेम कहानी- स्टूडेंट से शादी करने के लिए टीचर ने कराया जेंडर चेंज

Tuesday, Nov 08, 2022 - 12:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कहते हैं प्यार करने वाले हर हद पार कर जाते हैं, उनको दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। शायद इसी के चलते राजस्थान में एक महिला ने अपने प्यार को परवान चढ़ाने की खातिर अपना जैंडर चेंज करा लिया। यह मामला भरतपुर के डीग तहसील का है। फिजिकल एजुकेशन की महिला टीचर मीरा को अपने ही स्कूल की स्टूडैंट कल्पना से प्यार हो गया।

प्यार इतना परवान चढ़ा कि टीचर मीरा अपना जेंडर चेंज करा कर लड़का बन गई। उसने कल्पना के साथ 2 दिन पहले शादी रचा ली। शादी करने के बाद दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों की शादी से दोनों के परिजन भी काफी खुश हैं। जेंडर चेंज कराकर मीरा से आरव बने दूल्हे ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षक है।

इसी गांव की छात्रा कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी। उसी दौरान उन दोनों के बीच प्यार हो गया था। उसने कहा कि वह लड़की के रूप में पैदा हुई मगर उसे लगता था कि वह लड़की न होकर लड़का है इसलिए उसने अपना जैंडर चेंज करा लिया और अपनी स्टूडैंट कल्पना के साथ 2 दिन पहले शादी कर ली। दुल्हन कल्पना ने बताया कि हम दोनों में प्यार था इसलिए हम दोनों ने शादी कर ली। 

Seema Sharma

Advertising