पश्चिम बंगाल :जय श्री राम'' कहने पर TMC कार्यकर्ता को उसके साथियों ने ही पीटा

Sunday, Oct 20, 2019 - 11:42 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने अपने ही एक साथी की पिटाई कर दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जय श्री राम कहने पर पार्टी कार्यकर्ता की उसके साथियों ने पिटाई कर दी। घटना बशीरहाट इलाके की है। घायल कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि जय श्री राम का नारा लगाने की वजह से उसे मारा-पीटा गया। 


बशीरहाट में अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता के हाथों पिटाई का शिकार हुए युवक की पहचान रंजीत मंडल के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी की पहचान टीएमसी कार्यकर्ता तारक परोई के रूप में की गई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मंडल ने बताया कि वह पार्टी के साथी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहा था। उसी दौरान उसने जय श्री राम का नारा लगा दिया, जिसके बाद आरोपी तारक ने गाली देते हुए पिटाई कर दी। मारपीट में घायल युवक को हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। हरवा पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एक केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

shukdev

Advertising