जो पार्टी गुजरात में अपना सम्मान नहीं बचा पाई, वह 2024 लोकसभा चुनाव में कैसे लड़ेगी? TMC ने कांग्रेस पर कसा तंज

Friday, Dec 09, 2022 - 01:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। गुरूवार को नतीजे सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी विधानसभा चुनावों में अपना सम्मान नहीं बचा पाई, वह 2024 लोकसभा चुनाव में कैसे लड़ेगी?

अपना सम्मान नहीं बचा पाई कांग्रेस
पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष का कहना है कि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही पीएम मोदी के खिलाफ एकमात्र चेहरा है। टीएमसी ने कहा कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस के पास पीएम मोदी के गृह राज्य को जीत दर्ज कर खुद को साबित करने का मौका था। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा करना में नाकाम रही। गुजरात में कांग्रेस अपना सम्मान भी नहीं बचा पाई। कुणाल घोष ने कहा कि गुजरात चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को खुद की आलोचना करने की जरूरत है। 

कांग्रेस बीजेपी का मुकाबला करने में सक्षम नहीं
टीएमसी प्रवक्ता के मुताबिक, कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने में बिल्कुल भी समक्ष नहीं है। जो गुजरात की लड़ाई में हार गए, वह पार्टी लोकसभा चुनाव कैसे लड़ सकती है। टीएमसी ही देश में भाजपा का विकल्प बन सकती है और चुनाव नतीजों से एक बार फिर इसकी प्रासंगिकता साबित हो गई है। बता दें कि, गुजरात में बीजेपी ने प्रंचड़ जीत दर्ज की है। गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस 17 सीटों पर सिमट गई है। आप को 5 सीटे और अन्य को 4 सीटें मिली हैं।

rajesh kumar

Advertising