टिप्पर सहित पांच घटे तक बाढ़ में फंसे रहे चालक, पानी कम होने के बाद दरिया से खुद सुरक्षित निकले

Friday, Jul 13, 2018 - 11:21 AM (IST)

कठुआ : बेडिया पतन से उस पार जाने के लिए रावी दरिया मार्ग से जा रहे दो टिप्पर एवं उनके चालक दरिया में फंस गए। अचानक ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद दरिया में बाढ़ आ गई। जिससे दोनों गाडिय़ों तो फंस गई, इनके साथ दोनों चालक भी फंस गए। करीब पांच घंटों तक दोनों चालक अपनी गाडिय़ों के ऊपर बैठकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। हालांकि कुछ लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को भी दी थी लेकिन कोई टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। दोपहर बाद जाकर कहीं दरिया में पानी कम हुआ जिसके बाद दोनों चालक पंजाब की ओर सुरक्षित चले गए। खबर लिखे जाने तक दोनों की गाडिय़ां दरिया में ही फंसी हुई थी।

 

आपको बता दें कि बरसात के दिनों में दरिया, नालों आदि में बाढ़ की स्थिति बन जाती है जिससे कई बार लोग इसमें फंस जाते हैं। प्रशासन हर बार लोगों को बरसात के दिनों में दरिया, नालों आदि का रुख न करने के प्रति जागरूक भी करता है बावजूद इसके कई बार लोग अनदेखी करती है और फिर जान आफत में आ जाती है। 
 

Monika Jamwal

Advertising