कांग्रेस के लिए मंथन का वक्त, 4 साल, 26 राज्यों में चुनाव, 2 में जीत

Sunday, Mar 04, 2018 - 12:18 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों के चुनावी परिणाम के बाद देश में सत्तारूढ़ भाजपा में जहां खुशी की लहर है वहीं कांग्रेस को अपने संगठन के बारे में एक बार फिर से सोचना होगा। बात राजनीति की है इस लिहाज से गंभीर चर्चा होनी चाहिए। देश में कांग्रेस की स्थिति भी गंभीर चिंता का विषय है। 4 दिन की जिंदगी और 4 राज्यों में कांग्रेस, ऐसी ही स्थिति हो गई है देशभर में कांग्रेस की। पिछले 4 सालों की बात करें तो कुल 26 राज्यों में चुनाव हुए जिनमें से कांग्रेस के हाथ सिर्फ 2 राज्य ही आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते रहे हैं। जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा है, देशभर से कांग्रेस का सफाया होता जा रहा है।

उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों में चुनाव से पहले देश के पांच राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी लेकिन जिस तरह से रुझान और नतीजे सामने आ रहे हैं उन्हें देखते हुए लगता नहीं कि कांग्रेस मेघालय में अपनी सरकार बचा पाएगी। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के पास उत्तर भारत में पंजाब, दक्षिण भारत में कर्नाटक और पुड्डुचेरी व उत्तर पूर्व में मिजोरम के रूप में कुल 4 राज्य रह जाएंगे।

Advertising