‘1 जनवरी तक 5.17 लाख श्रद्धालुओं ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन’

Thursday, Feb 11, 2021 - 05:49 AM (IST)

कटड़ा: श्री माता वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा को मकर संक्रांति के उपरांत दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि जब दैनिक यात्रियों की संख्या 10,000 से कम होती है, उस समय आमतौर पर तीर्थ यात्रियों को प्राकृतिक गुफा से दर्शनों की अनुमति दी जाती है।

जिस दिन यात्रियों की संख्या 10 हजार से ज्यादा होती है उस दिन प्राकृतिक गुफा को बंद कर दिया जाता है। 1 जनवरी तक इस वर्ष 5.17 लाख श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के समक्ष हाजिरी लगाई थी। 

Pardeep

Advertising