21 साल की उम्र में मशहूर टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर की अचानक हुई मौत, फैंस को लगा बड़ा झटका

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 01:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिकटॉक ने घर बैठे कई लोगों को इंटरनेट का स्टार बनाया। जिनकी अकसर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होती रहती है ऐसे में एक मशहूर टिकटॉक स्टार की कम उम्र में देहांत की वजह से फैंस को बड़ा झटका दिया। 

दरअसल, इंडो-कनाडाई टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर की सिर्फ 21 साल की उम्र में मौत हो गई है। वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपना अतरंगी वीडियोज करके फैंस में छाई रहती थी लेकिन अचानक हुई मौत से मेघा के घर वालों और उनके लाखों फैंस के बड़ा झटका लगा। 

बता दें कि मेघा अपने डांस वीडियो और पॉजिटिव मोटीवेशनल वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती थीं। बहुत कम उम्र में मेघा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक बड़ी जगह बना ली थी। मेघा के पिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मेघा की मौत की खबर बताई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Megha (@meghaminnd)

मेघा के पिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा...भारी मन से हम अपने जीवन की रोशनी, हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और खूबसूरत बेटी मेघा ठाकुर के 24 नवंबर 2022 को अचानक और अप्रत्याशित रूप से निधन की खबर दे रहे हैं।

 मेघा सिर्फ 21 साल की थीं और वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली थीं।  मेघा जब 1 साल की थीं तभी उनके माता पिता कनाडा चले गए थे और मेघा की भी परवरिश कनाडा से ही हुई। वो इस वक्त कनाडा के ओंटारियो के ब्रैम्पटन में रहती थीं।

 बता दें कि मेघा  के TikTok पर 900k फॉलोवर्स थे।  ट्विटर पर उनके 93,000 और इंस्टाग्राम पर 102,000 फॉलोअर्स थे। मेघा का आखिरी वीडियो उनकी मृत्यु से करीब 4 महीने पहले आया था, जिसमें वो एंग्जायटी से पीड़ित थी और उन्हें हार्ट अटैक भी आया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News