भारत में TikTok Ban- ट्विटर पर बोले यूजर्स, 'जिंदगी बर्बाद हो गया...'

Wednesday, Apr 17, 2019 - 01:45 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गूगल ने केंद्र सरकार के सख्त रवैये के बाद अपने प्ले स्टोर से टिकटॉक ऐप को डिलीट कर दिया है। गूगल प्ले स्टोर से हटने के बाद अब लोग इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। भारत में टिकटॉक बैन होने पर ट्विटर पर लोगों ने अपनी निराशा जाहिर की है। वहीं कई यूजर्स ने इस पर फनी रिएक्शन भी दिए हैं। ट्विटर पर #tiktok ट्रेंड कर रहा है। फनी मीमस के जरिए लोग अपने दुख को जाहिर कर रहे हैं। वहीं कई लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं जो टिकटॉक के दीवाने थे।

उल्लेखनीय है कि मद्रास हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए केंद्र सरकार ने मंगलवार को गूगल से इस ऐप को हटाने के लिए कहा था जिसके बाद इसे प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया गया। मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था कि टिकटॉक पॉर्नोग्राफी को बढ़ावा देता है और बच्चों को यौन हिंसक बना रहा है।

पिछले कुछ समय से टिकटॉक भारत में काफी पॉपुलर हो गया था। बच्चों से लेकर युवा तक इसके दीवाने थे। फरवरी में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि अकेले भारत में अब तक 240 मिलियन लोगों ने इसे डाउनलोड किया है।

क्या है TikTok
टिकटॉक एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है जहां पर यूजर्स म्यूजिक क्लिप और साउंड डालकर वीडियो बनाते हैं। इसमें डांस से लेकर फनी क्लिप भी शामिल होती है। इतना ही नहीं इस ऐप में पॉपुलर मूवीज और टीवी शोज के डायलॉग्स भी होते हैं जिसपर एक्ट किया जा सकता है।

Seema Sharma

Advertising