उत्तराखंड में तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले

Wednesday, Jul 26, 2017 - 09:30 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने बुधवार को अल्मोडा जिले के जिला अधिकारी सहित तीन वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी के तबादले किए। राज्य के गृह सचिव विनोद शर्मा ने मीडिया को बताया कि जिला अधिकारी सविन बंसल को अपर सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन इवा श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। इवा श्रीवास्तव के स्थान पर अपर सचिव उच्च शिक्षा राधा को स्थानान्तरित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोडा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और राज्य की महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या से जिला अधिकारी सविन बंसल का शीत युद्ध चल रहा था। जिला अधिकारी बंसल को हटाए जाने के लिए राज्यमंत्री के अतिरिक्त, राज्य के 17 विधायकों ने पूर्व में मुयमंत्री से संस्तुति भी की थी। बताया जाता है कि श्रीमती आर्या के विरुद्ध बंसल ने क्षेत्रीय समाचार पत्रों में कई अनर्गल समाचार प्रकाशित कराए थे। जिससे सत्ता पक्ष काफी क्षुब्ध था। 

Advertising