नवजात को लेकर अस्पताल से घर लौट रहा था परिवार, भीषण हादसे में 2 दिन के मासूम सहित 3 लोगों की मौत
punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 04:14 PM (IST)
बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मरने वालों में दो दिन का एक नवजात शिशु भी शामिल है।
यह हादसा शनिवार शाम भादल गांव के पास हुआ, जब मां और उसके नवजात शिशु को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि फलोदी के मडासर गांव का रहने वाला यह परिवार कार से यात्रा कर रहा था, तभी उनकी कार एक कैंपर से टकरा गई और कुछ ही सेकंड बाद, पीछे से आ रही एक SUV ने कार को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें- रील बनाने के चक्कर में नदी में बहे 3 लोग, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दो लापता
क्षतिग्रस्त कार से लोगों को बाहर निकाला गया और बज्जू के एक अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में नवजात शिशु, उसकी नानी और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां बधु देवी, उसके मामा मनीष और उनकी पत्नी मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज PBM अस्पताल में चल रहा है।
