जम्मू कश्मीर: सांबा जिले में तीन मोर्टार गोले बरामद, सेना ने की घेराबंदी

Monday, Oct 07, 2019 - 01:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के एक गांव में सोमवार को एक नहर के पास 81 एमएम के तीन मोर्टार गोले मिले हैं। अधिकारियों ने बताया किे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

 

अधिकारियों के अनुसार सेना तथा पुलिस के बम निरोधक दस्ते द्वारा गोलों को निष्क्रिय करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि एक गांव निवासी ने सुबह साढ़े छह बजे देखा कि जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर घगवाल क्षेत्र के सांगवली में गोले पड़े हैं। इसके बाद उसने पुलिस को जानकारी दी। 

 

अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा कि ऐसा लगता है कि कुछ कबाड़ियों ने नहर के पास मोर्टार के गोले छोड़ दिए हैं। 

vasudha

Advertising