ग्रीन, पिंक और वॉयलेट...दिल्ली मेट्रो की तीन लाइनें दो घंटे तक हुईं प्रभावित, परेशान हुए यात्री

Thursday, Mar 17, 2022 - 02:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली मेट्रो के तीन गलियारों पर गुरुवार को करीब दो घंटे तक सेवाएं प्रभावित हुईं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यह जानकारी दी। इस दौरान कई स्टेशनों पर लंबी कतारें लग गईं, जिसकी तस्वीरें यात्रियों ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। DMRC ने यात्रियों को सचेत करने के लिए सुबह करीब 9 बजे ट्वीट किया था, ‘‘ वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर सेवाओं में विलंब। ''

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेवाओं में विलंब ‘‘तकनीकी खराबी'' के कारण हुआ। DMRC ने करीब साढ़े 11 बजे ट्वीट करके सेवाओं के सामान्य होने की जानकारी दी। उसने ट्वीट किया, ‘‘ सेवाएं सामान्य हो गईं है। हालांकि, किसी अन्य असुविधा से बचने के लिए, अब भी प्रणाली पर नजर रखी जा रही है। भले ही मेट्रो सेवाएं ठीक हो गईं, लेकिन होली के त्योहार के मौके पर एक साथ तीन लाइनों पर सर्विस में खामी के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

Seema Sharma

Advertising