अल्मोड़ा- सेराघाट ने नजदीक सड़क हादसे में तीन की मौत, राज्यपाल ने जताया शोक

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2017 - 05:46 PM (IST)

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा: सेराघाट के नजदीक एक मैक्स गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मारे लोगों के प्रति राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल ने गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने मृतकों की आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिवारो को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की। राज्यपाल ने दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

राज्यपाल ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों व स्थानों पर लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं को खेदजनक बताया। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों पर चर्चा कर सभी मामलों पर संज्ञान लिया। राज्यपाल ने 15 जून से उत्तराखण्ड आने वाले मानसून सीजन में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा मार्गो की सुरक्षा को बढ़ाने पर भी चर्चा की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News