‘मुंबई के इस इलाके में बम ब्लास्ट होने वाला है’, देर रात पुलिस को आया धमकी भरा कॉल- मचा हड़कंप

Monday, Feb 13, 2023 - 12:33 PM (IST)

मुंबई: मुंबई पुलिस को एक बार फिर से धमकी भार काॅल आया। दरअसल, इस बार मुंबई पुलिस के एक जॉइंट कमिश्नर को देर रात एक अज्ञात शख्ख ने कल कर धमकी दी। कॉल करने वाले शख्स ने खुद का नाम यशवंत माने बताया।  कॉलर ने बताया की मिरा-भाईदर में बम ब्लास्ट होने वाला है।  धिकारी ने जब उससे और पूछताछ की तो उसने अपशब्दों का इस्तेमाल किया और फोन काट दिया। इसके बाद इस बात की जानकारी जॉइंट कमिश्नर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल को दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी तुरंत ही मीरा भाईंदर पुलिस कंट्रोल को दी और  इस मामले में दोनों पुलिस ने जांच शुरू की। 

बता दें कि इससे पहले पुणे गूगल ऑफिस में बीते रविवार को धमकी भरी कॉल आई थी। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि पुणे के गूगल ऑफिस में बम रखा है। धमकी भरा कॉल आने के बाद गूगल की तरफ से मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। बीकेसी पुलिस स्टेशन ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Anu Malhotra

Advertising