भाजपा प्रधान और इकजुट जम्मू के चैयरमेन को हिज्बुुल मुजाहिदीन की धमकी

Saturday, Jun 08, 2019 - 05:24 PM (IST)

जम्मू : भाजपा के स्टेट प्रधान रविंदर रैना और इकजुट के चैयरमेन अंकुर शर्मा को हिज्बुल मुजाहिदीन ने जान से मार देने की धमकी दी है। इसका खुलासा खुफिया एजेंसियों ने  किया है। हांलाकि इस धमकी के बाद अभी तक न तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और न ही इकजुट जम्मू के चैयरमेन को सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। 


आपको बता दे कि अंकुर शर्मा रसानारेप कांड के बाद सुर्खियों में आये थे। अंकुर ने रोशनी एक्ट के खिलाफ भी काफी मुखर होकर आवाज बुंलद की थी। जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट में इस केस पर लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। जो धमकी भरा पत्र इनको मिला है उसके मुताबिक हिज्बुल के आतंकियों ने इकजुट जम्मू  चैयरमेन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के घर और मुख्यालय की रैकी भी की है।
 

Monika Jamwal

Advertising