फैटी लिवर को कंट्रोल रखने में वरदान साबित होती है ये सब्जी, जाने सेवन करने का सही तरीका

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 05:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क : आजकल फैटी लिवर यानी लिवर में अतिरिक्त चर्बी जमा होना आम समस्या बन गई है। खराब लाइफस्टाइल, जंक फूड का अधिक सेवन और शारीरिक गतिविधि की कमी इसे बढ़ा रही है। शुरुआत में इसके लक्षण कम दिखाई देते हैं, जिससे लोग समय रहते ध्यान नहीं दे पाते। यदि इसे अनदेखा किया जाए, तो यह गंभीर बीमारी में बदल सकती है। ऐसे में डाइट और सही खान-पान की बड़ी भूमिका होती है।

फैटी लिवर क्या है?

फैटी लिवर में लिवर की कोशिकाओं के आसपास जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। कई बार यह इतना बढ़ जाता है कि लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित हो जाती है। हालांकि शुरुआती स्टेज में यह आहार और जीवनशैली में बदलाव से नियंत्रित किया जा सकता है।

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए लौकी को आहार में शामिल किया जा सकता है। लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है, यह लो-कैलोरी होती है और इसमें फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व लिवर की सफाई करने, सूजन कम करने और जमा फैट को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

लौकी खाने के फायदे

  • शरीर से टॉक्सिन्स निकालना
  • लिवर में जमा फैट कम करना
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाना
  • वजन घटाने में मदद

फैटी लिवर में लौकी कैसे मदद करती है?

लौकी का नियमित सेवन लिवर को एक्टिव रखता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व लिवर की सूजन को कम करने, फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी करने और लिवर की कार्यक्षमता सुधारने में मदद करते हैं।

लौकी का सेवन कैसे करें?

1. जूस : सुबह खाली पेट लौकी का जूस पी सकते हैं।

2. हल्की सब्जी: कम तेल और मसाले में बनी लौकी की सब्जी लिवर के लिए बेहतर होती है।

3. सूप : लौकी का सूप आसानी से पचता है और लिवर पर दबाव नहीं डालता।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • हमेशा ताजी और कड़वाहट रहित लौकी का ही इस्तेमाल करें।
  • अगर कोई पुरानी बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News