PM मोदी के बारे में 1555 में ही हो गई थी ये भविष्यवाणी!

Friday, Apr 15, 2016 - 10:44 AM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया है कि विश्व प्रसिद्ध फ्रांसिसी भविष्यद्रष्टा नोस्त्रदामस ने 1555 में ही भारत में ‘मोदी युग’ की घोषणा कर दी थी। अपने फेसबुक पोस्ट में ‘अमेजिंग फैक्ट्स’ नाम से रिजिजू ने गणितीय ब्यौरे पेश किए हैं जो बताते है कि मई 2014 में भाजपा को मिली जीत में संख्याओं का खास महत्व था। 

रिजिजू ने लिखा है:- वर्तमान लोकसभा में 
भाजपा- 283 सीटें 2+8+3 = 13
एनडीए - 337 सीटें 3+3+7 = 13
यूपीए - 58 सीटें 5+8 = 13
अन्य -148 सीटें 1+4+8 = 13

नोस्त्रदामस ने 1555 में यानी 450 साल पहले ‘मोदी युग’ के बारे में भविष्यवाणी की थी। नोस्त्रदामस के मुताबिक, 2014 से 2026 तक एक ऐसा आदमी भारत का नेतृत्व करेगा जिसे शुरुआत में लोग पसंद नहीं करेंगे। लेकिन बाद में लोग उस व्यक्ति को बहुत चाहने लगेंगे और यह शख्स देश की दशा और दिशा बदलने में लगा रहेगा। भविष्यवाणी के अनुसार अधेड़ उम्र वाला यह प्रशासक केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए ‘स्वर्ण युग’ लाएगा। इस व्यक्ति के नेतृत्व में भारत न केवल वैश्विक महाशक्ति बनेगा बल्कि दुनिया के कई देश भारत की शरण में आएंगे।  
Advertising