121 साल से गिरफ्तार है ये पेड़, वजह जान दंग रह जाएंगे आप!

Saturday, Aug 17, 2019 - 02:01 PM (IST)

नैशनल डैस्कः आपने आजतक कैदियों को गिरफ्तार करने के कई मामले सुने होंगे। लेकिन आज हम आपको एक पेड़ की गिरफ्तारी का विचित्र मामला बताने जा रहे हैं जिसे जंजीरो से जकड़ कर कैद में रखा गया है और ये पेड़ एक या दो सालों से नहीं लगभग 121 सालों से गिरफ्तार है।

यह खबर पाकिस्तान से जुड़ी है, जहां कई दशकों से एक पेड़ को गिरफ्तार किया गया है और उसे जंजीरों में जकड़ा हुआ हैं। एक कानून के कारण पाकिस्तान के खैबर पखतूनख्वा प्रांत में एक बरगद के पेड़ को जंजीरों मे जकड़ कर रखा गया है। प्रांत के लंडी कोतल में इस पेड़ को कैद किया गया है और इस पर एक तख्ती भी लगी है जिस पर ‘I am under arrest’ लिखा हुआ है।

दरअसल यह पेड़ पाकिस्तान के लांडी कोटल आर्मी में लगा है। इस पेड़ की कहानी वहां से शुरु हुई जब साल 1898 में नशे में धुत्त एक ब्रिटिश अफसर जेम्स स्क्वायड लांडी कोटल आर्मी कैंटोनमेंट में टहल रहा था। इसी दौरान उसे महसूस हुआ कि सामने मौजूद बरगद का पेड़ उसकी तरफ आ रहा है। बस फिर क्या था उसने आस-पास मौजूद सैनिकों को आदेश देकर दिया कि पेड़ को गिरफ्तार करलो। 

जेम्स के आदेश पर कैद पेड़ कहीं भाग न जाए इसलिए सैनिको ने उसे जंजीरों से बांध दिया। 121 साल बाद आज भी ये पेड़ ऐसे ही जंजीरों से बंधा हुआ है। इस गिरफ्तार पेड़ पर आज भी भारी-भारी जंजीरें लटकी हुई हैं, जो आज भी इस पेड़ को अपनी हिरासत में लिए हुए है। 

 

Ravi Pratap Singh

Advertising