गजब चोर: 63 साल की उम्र में 5 गर्लफ्रेंड, खर्चे जुटाने के लिए करता है चोरी

Tuesday, Jul 31, 2018 - 02:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस ने एक शौकीन बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है जिसके किस्सों ने सभी को चौंका दिया। 63 साल के इस बुजुर्ग की एक नहीं बल्कि 5 गर्लफ्रेंड हैं जिनका खर्चा पूरा करने के लिए वह चोरी करता है। हैरानी की बात है कि वह अभी भी अविवाहित है। उसने अपनी पूरी जिंदगी अय्याशी के खर्चे उठाने के लिए चोरी में गुजार दी।

इस आशि​क मजाज चोर का नाम बंधु सिंह है। उत्तरी दिल्ली की डीसीपी नूपुर प्रसाद के मुताबिक आरोपी ने 28 जुलाई को सराय रोहिल्ला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सेंध लगाकर दो लैपटॉप, 60 हजार, एक स्मार्ट टीवी व अन्य सामान उड़ा लिया। पुलिस ने फैक्ट्री का सीसीटीवी खंगाला तो बंधु फुटेज में चोरी करता हुआ दिखाई दिया।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी जिसके बाद आरोपी बुजुर्ग आनंद पर्वत में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने बताया कि अपनी प्रेमिकाओं के खर्चे उठाने के लिए चोरी करता रहा है। उसने बताया कि उसकी 5 प्रेमिकाएं हैं और उनको महंगे गिफ्ट देने के लिए वो चोरियों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी 20 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। 

vasudha

Advertising

Related News

42 करोड़ की लागत से बना ब्रिज 5 साल भी नहीं चला... अब तोड़ने में खर्च होंगे 52 करोड़

J&K Top 5: MP इंजीनियर रशीद को मिली जमानत तो वहीं माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए Good News, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

J&K Top 5 : Vaishno Devi के लिए चलेंगी Special Trains तो वहीं उमर अब्दुल्ला का Er Rashid को जवाब, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

Jammu में 2 आतंकी ढेर तो वहीं BJP ने घोषित किए अध्यक्ष, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

गुरुग्राम में नाबालिग लड़की से रेप, 5 साल बाद अपराधी को आजीवन कारावास की सजा

Jammu दौरे पर Amit Shah तो वहीं उमर को कांटे की टक्कर दे सकता है यह Candidate, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

पंजाब में बिजली चोरी पर 296 एफ.आई.आर दर्ज

Jammu Kashmir दौरे पर PM Modi तो वहीं कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

J&K Top 5 : Baramulla Encounter में 3 आतंकी ढेर तो वहीं डोडा में PM Modi की रैली, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें

Jammu Kashmir में हो रहे पहले चरण के चुनाव तो वहीं कल कटरा आएंगे PM Modi, पढ़ें 5 बजे तक की 5 बड़ी खबरें