2 दिन में 8 करोड़ की जान ले सकती है ये महामारी

Thursday, Sep 19, 2019 - 05:16 AM (IST)

नई दिल्ली: पूरी दुनिया महामारियों के खतरे की अनदेखी कर रही है। कोई फ्लू जैसी बीमारी भी दो दिन से कम समय में पूरी दुनिया में आठ करोड़ लोगों को खत्म कर सकती है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन के पूर्व प्रमुख के नेतृत्व में गठित एक पैनल द ग्लोबल प्रपेयर्डनेस मोनिटरिंग बोर्ड (जीपीएमबी) ने यह चेतावनी जारी करते हुए दुनिया में आपातकालीन सेवाओं को तत्काल बेहतर बनाने पर जोर दिया है। इससे पहले जीव विज्ञानी भी यह चेतावनी दे चुके हैं प्लेग जैसी कोई अज्ञात एक्स बीमारी कभी भी महामारी की तरह प्रकट होकर लाखों लोगों की जान ले सकती है। बोर्ड ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा है कि दुनिया महामारी फैलने के गंभीर खतरे में हैं।

एक फ्लू कर सकता है तबाह
जीपीएमबी की रिपोर्ट के अनुसार तेजी से फैलने वाले एक रोगाणु में इतनी क्षमता है कि वह करोड़ों लोगों की जान ले सकता है, अर्थव्यवस्थाओं को डांवडोल कर सकता है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को पंगु बना सकता है। श्वसन प्रणाली का एक घातक रोगाणु (फ्लू) 5 करोड़ से 8 करोड़ लोगों की मौत का कारण बन सकता है। जिस तरह से आज दुनिया एक दूसरे से जुड़ी है, ऐसा कोई भी रोगाणु 36 से 50 घंटे में पूरी दुनिया में फैल सकता है।

Pardeep

Advertising