मीट चॉपर से  किए बॉडी के टुकड़े, पॉलीथीन में भर 3 जगह फेंके, पुलिस ने ऐसे हल की रशियन नागरिक की मर्डर मिस्ट्री

Friday, Apr 05, 2024 - 01:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस ने रशियन नागरिक की मर्डर मिस्ट्री को हल कर दिया है। ये मामला दिखने में काफी पेचीदा लग रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच के दौरान एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। ये टुकडे पॉलीथीन में भरकर फेंके गए थे। छानबीन में पता चला कि बॉडी एक रूसी नागरिक की थी। बीते साल पुलिस ने इस मामले मे तीन अलग- अलग जगह से बॉडी के टुकड़े बरामद किए थे।  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रशियन नागरिक की मर्डर मिस्ट्री में गिरफ्तार आरोपी का नाम गौरव किशोर बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान उसने सारे राज़ बताए हैं। दरअसल, बॉडी बरामद करने के बाद इसी साल जनवरी में डीएनए टेस्ट कराया गया तो पता चला कि अलग-अलग जगहों से बरामद बॉडी पार्ट एक ही शख्स के हैं।

पुलिस का दावा है कि रुसी नागरिक की पहले तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई, जिसके बाद मीट चॉपर की मदद से उसके टुकड़े कर पॉलीथीन भर फैंक दिया। ये टुकड़े दिल्ली की अलग- अलग स्थानों पर फैंके गए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने रूसी नागरिक को 20 दिसंबर, 2024 की रात में मारा था पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए करीब 300 सीसीटीवी खंगाले।

आरोपी ने 15 साल पहले भी ऐसा मर्डर किया था। तब भी उनसे शख्स को काट कर पॉलीथीन में भरकर अलग- अलग जगहों पर फेंका था।  

 

Radhika

Advertising