Viral हो रहा चोर का यह मजेदार वीडियो, देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Tuesday, Aug 21, 2018 - 06:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई का एक चोर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौर रहा है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है देखते ही देखते वायरल हो गया। चोर के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया जिसके बाद वह हिरो बन गया। 


दरअसल मुंबई पुलिस ने एक वीडियो शेयर कर लिखा कि ये है तो फनी वीडियो लेकिन वास्तिवकता में इसके परिणाम गंभीर हो सकता है। इस वीडियो को देखकर आपके चेहते पर हंसी आ ही जाएगी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक चोर लाइन में खड़ा है। वह अपने आगे खड़े शख्स के पॉकेट से पर्स चुरा लेता है लेकिन इसी बीच  उसकी नजर अचानक वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ती है जिसे देखते ही वह सतर्क हो जाता


पहले तो वह चोर कैमरे के सामने हाथ जोड़ता है और फिर उस शख्स को यह कहकर पर्स लौटा देता है कि शायद यह नीचे गिर गया था। पर्स देने के बाद वह फिर सीसीटीवी को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ जोड़ता है। मुंबई पुलिस द्वारा शेयर करते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। अब तक इसे को 1500 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं और 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 
 

 

vasudha

Advertising