Wikipedia Ban: इस देश में Wikipedia पर लगा दी गई थी पाबंदी! वजह ऐसी कि माथा पकड़ लेंगे आप
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 11:57 AM (IST)
Wikipedia Ban : आज हम किसी भी जानकारी के लिए तुरंत विकिपीडिया का रुख करते हैं लेकिन तुर्की के नागरिकों के लिए यह 2017 से 2020 के बीच नामुमकिन था। तुर्की सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए पूरे देश में विकिपीडिया के सभी संस्करणों को ब्लॉक कर दिया था। यह मामला न केवल इंटरनेट सेंसरशिप का बड़ा उदाहरण बना बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी की एक मिसाल भी बन गया।
2017: एक आदेश और ब्लैकआउट
29 अप्रैल 2017 को तुर्की के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी प्राधिकरण ने अचानक एक आदेश जारी किया। कानून संख्या 5651 का हवाला देते हुए पूरे देश में विकिपीडिया को बैन कर दिया गया। आलम यह था कि बिना किसी तकनीकी पैंतरे (जैसे VPN) के तुर्की का कोई भी व्यक्ति विकिपीडिया का एक पन्ना तक नहीं पढ़ सकता था।

क्यों लगा था प्रतिबंध? (विवाद की असली वजह)
तुर्की सरकार की नाराजगी की मुख्य वजह विकिपीडिया के कुछ लेख (Articles) थे। उन लेखों में दावा किया गया था कि तुर्की का सीरियाई गृहयुद्ध के दौरान ISIS और अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों के साथ संबंध है। सरकार इन समूहों को समर्थन दे रही है। अधिकारियों का तर्क था कि ये दावे झूठे हैं और तुर्की की अंतरराष्ट्रीय छवि को बदनाम करने के लिए एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें: लाशों के ढेर, धुएं का गुबार और ऊंची लपटें... काबुल में मौत का तांडव! चीख-पुकार का खौफनाक Video Viral
विकिपीडिया ने झुकने से किया इनकार
तुर्की सरकार ने मांग की थी कि इन विवादित लेखों को तुरंत हटाया जाए लेकिन विकिपीडिया का संचालन करने वाले विकिमीडिया फाउंडेशन ने साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वे एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म हैं और किसी सरकार के दबाव में आकर जानकारी के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। इस टकराव के दौरान विकिपीडिया ने दुनिया भर में #WeMissTurkey अभियान भी चलाया।
यह भी पढ़ें: 'चलाना मत भाई...' और गूंज गई गोली! मौत का Live वीडियो वायरल, दोस्त के कैमरे में कैद हुई युवक की आखिरी सांस

अदालत का फैसला और जीत
यह लड़ाई तुर्की की स्थानीय अदालतों से होती हुई मानवाधिकारों की यूरोपीय अदालत तक जा पहुंची। अंततः 26 दिसंबर 2019 को तुर्की की संवैधानिक अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने माना कि यह प्रतिबंध अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है।

बहाली का दिन
कोर्ट के आदेश के बाद 15 जनवरी 2020 को तुर्की में विकिपीडिया को फिर से शुरू किया गया। लगभग 3 साल की इस लंबी पाबंदी के बाद आखिरकार जीत मुफ्त ज्ञान और डिजिटल आजादी की हुई।
