इस लड़के ने थरूर को किया शादी के लिए प्रपोज, मिला शानदार जवाब

Wednesday, Nov 15, 2017 - 07:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता और केरल के थिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर हमेशा से ही अपनी बेबाक प्रतिक्रियाओं और ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्हें चाहने वालों में से कुछ तो उनसे शादी तक करना चाहते हैं। हाल ही में एक लड़के ने उन्हे  शादी के लिए प्रपोज कर दिया। थरूर ने उस लड़के को बड़ा ही शानदार जवाब दिया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यहां तक कि कई लोगों ने उन्हे अगला पीएम बनने की सलाह दे डाली। 


दरअसल देश की राजधानी दिल्ली में 12 नवंबर को एलजीबीटीक्यूआई (लेसबियन, गे, बायसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर, क्वीर और इंटरसेक्स)कम्युनिटी की ओर से दिल्ली में आयोजित प्राइड मार्च में एक लड़का बड़े से पोस्टर के साथ मार्च में शामिल हुआ था। उसने अपने पोस्टर पर लिखा था शशि थरूर, मुझसे शादी करें। 


एक मैगजीन ने इस पोस्टर को ट्वीट करते हुए शशि लिखा कि थरूर आपको इसका जवाब देना चाहिए। इस पर सांसद ने कहा कि अगर वे तिरुवनंथपुरम के रजिस्टर्ड वोटर होते तो और अच्छा होता! थरूर तिरुवनंथपुरम लोकसभा क्षेत्र से ही सांसद हैं। पिछले साल शशि थरूर ने होमोसेक्शुअलिटी को डिक्रिमिनलाइज करने के लिए लोकसभा में प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया था। हालांकि, लोकसभा ने उनके बिल के खिलाफ वोट दिया था। थरूर से प्राइवेट मेंबर बिल के जरिए सेक्शन 377 में संसोधन की मांग की थी।  बता दें कि भारत में इस वक्त होमोसेक्शुअलिटी अपराध है। 

 

 

Advertising