विदेशी लड़की के प्यार में पड़ा यह लड़का, लेकिन शादी से पहले खुला राज

Sunday, Jun 18, 2017 - 02:21 PM (IST)

नई दिल्ली: आजकल सोशल मीडिया पर प्यार का चलन आम है, लड़का-लड़की पहले दोस्त बनते हैं फिर धिरे-धिरे उन्हे प्यार हो जाता है और आखिर में वो शादी कर लेते हैं। कई बार कुछ लोग झूठे प्यार में पड़कर अपना सबकुछ गवा बैठते हैं। ऐसा ही एक भारतीय लड़के के साथ हुआ। 28 साल का लड़का इंस्टाग्राम पर मौजूद कैरोल ब्राउन नामक लड़की के फोटो को देखकर दीवाना हो गया और उसके प्यार में पड़ गया। लड़का उस लड़की को फॉलो करने लगा और धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी।

उस शख्स ने बताया कि वो उस लड़की से बहुत प्यार करने लगा था और उससे शादी करना चाहता था। उसने अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी के लिए प्रपोज किया और वो तैयार भी हो गई। लड़के ने बताया कि जब उसने कैरोल से शादी की बात बताई तो उसने एक डायमंड रिंग की डिमांड की लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए उसने एक साथ दो-दो नौकरी करनी शुरू कर दी ताकी अंगुठी के लिए पैसा जमा कर सके।

 वह कैरोल से जब भी वो वीडियो कॉलिंग या फिर उसकी आवाज सुनाने की बात करता तो लड़की किसी न किसी बहाने उसे टाल जाती, जिसके बाद उसे शक होने लगा। बाद में उसे चला कि जिससे वो बात करता था वो प्रोफाइल किसी लड़की नहीं बल्कि फेक था। फेक प्रोफाइल बनाकर उसे ठगने की कोशिश की जा रही थी। बाद में उस प्रोफाइल को डिलीट कर दिया गया।

Advertising