J&K में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, 3 की मौत, 349 नए मामलों की पुष्टि

Friday, Jan 07, 2022 - 11:56 AM (IST)

जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर का विस्फोट धीरे-धीरे आरंभ हो गया है। सबसे पहले जम्मू शहर इस लहर की चपेट में आता दिखाई दे रहा है। जम्मू शहर में केवल 20 मामलों की पुष्टि हो रही थी लेकिन क्रिसमस व नव वर्ष की पाॢटयों के बाद कोरोना उग्र हो गया है।

जम्मू शहर में अब 100 से अधिक नए मामलों की पुष्टि हो रही है। आज केवल जम्मू जिले में 119 नए मामलों की पुष्टि हुई है जिससे साफ जाहिर होता है कि जम्मू शहर में तीसरी लहर की दस्तक हो गई है। जम्मू कश्मीर में आज 3 संक्रमितों ने उपचार के दौरान विभिन्न अस्पतालों में दम तोड़ दिया। वहीं आज जम्मू कश्मीर में 349 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 116 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। जम्मू कश्मीर में आज 7 जिले श्रीनगर, बारामूल्ला, बडगाम, जम्मू, ऊधमपुर, पुंछ और रियासी जिले कोरोना प्रभावित रहे। आज 98,575 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जम्मू कश्मीर में बीते 24 घंटों में 51,763 कोरोना के टैस्ट भी किए गए। 


2049 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 202 और कश्मीर संभाग से 147 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,42,768 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,27,047 जम्मू संभाग और 2,15,721 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 2049 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 1062 और कश्मीर संभाग में 987 मामले एक्टिव हैं। 


आज 116 कोरोना संक्रमित ठीक हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,36,186कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,23,784 और कश्मीर संभाग से 2,12,402 रोगी ठीक हुए हैं। आज 116 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 84 और जम्मू संभाग से 32 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 1,90,82,886 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,82,37,704 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,533
अब तक जम्मू संभाग से 2201 और कश्मीर संभाग से 2332 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,533 पहुंच गया है। श्रीनगर में 884, बारामूल्ला में 291, बडग़ाम में 217, पुलवामा में 195, कुपवाड़ा में 167, अनंतनाग में 208, बांदीपुरा में 111, गांदरबल में 82, कुलगाम मे 118, शोपियां में 59 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1158, ऊधमपुर में 139, राजौरी में 240, डोडा में 137, कठुआ में 153, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 100, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


होम क्वारंटाइन मेंं 8,575 लोग 
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,96,75,328 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,93,32,560 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 53,58,412 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 8,575 लोगों को रखा गया है और 2049 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,36,561 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 49,06,694 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


18 जिले कोरोना प्रभावित
आज जम्मू कश्मीर में 18 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे जबकि 2 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया। आज सबसे अधिक 119 मामले जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सामने आए हैं जबकि कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सबसे अधिक 80 नए मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 21, बडगाम में 16, पुलवामा में 9, कुपवाडा में 6, बांदीपोरा में 9, गांदरबल में 5, शोपियां में 1, जम्मू में 119, ऊधमपुर में 14, राजौरी में 8, डोडा में 1, कठुआ में 7, साम्बा में 2, किश्तवाड़ में 4, पुंछ में 13, रामबन में 1 और रियासी में 33 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग के अनंतनाग व कुलगाम जिले से कोई नया कोरोना का मामला सामने नहीं आया जबकि जम्मू संभाग के सभी जिले कोरोना प्रभावित रहे। 


जम्मू कश्मीर
3,42,768 कुल केस
2049 एक्टिव केस
3,36,186 ठीक हुए
4,533 मौतें 
 

Monika Jamwal

Advertising