जब लोगो  के हाथ लगा चोर तो पूरी रात इस तरह से दी सजा

Monday, Jan 14, 2019 - 03:17 PM (IST)

 जम्मू:  शहर के मार्बल मार्केट इलाके में लोगों ने एक चोर को पकड़ कर पूरी रात पेड़ से बांधकर रखा और हैरानी की बात यह रही कि रात भर पुलिस को इस घटना के बारे में पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार एक चोर अपने कुछ साथियों को लेकर मार्बल मार्केट इलाके में स्थित एक प्रवासी श्रमिक के खोखे में घुस गया। चोर खोखे के भीतर सामान को बटोरने में लगे हुए थे इसी बीच खोके का मालिक अशोक कुमार मौके पर पहुंच गया और उसे पकड़ लिया।


उसने जानकारी दी कि उसे खोखे के भीतर कुछ हलचल देख संदेह हुआ और जब भीतर जाकर देखा तो अंदर चोर सामान खंगाल रहे थे। अशोक कुमार ने एक चोर को दबोच लिया लेकिन बाकी के चोर फरार होने में कामयाब हो गए। अशोक कुमार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचित किया और  चोर को पकडक़र पेड़ से बांध दिया, इसके बाद स्थानीय लोगों ने  खुद ही उसकी पिटाई कर दी। सुबह जाकर पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में लिया।
 

Monika Jamwal

Advertising