Bye-Bye 2018: इन महिलाओं ने जमाई धाक, बटोरीं सुर्खियां

Tuesday, Dec 25, 2018 - 01:16 PM (IST)

नेशनल डेस्कः जहां महिलाएं घर की चारदीवारी के भीतर तक ही सीमित थीं पर अब बदलते परिवेश में महिला शक्ति अपनी मेधा के बूते जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों संग कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है। खेलकूद, व्यापार, राजनीति, रक्षा, शिक्षा व विज्ञान के अतिरिक्त करीब-करीब हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर पुरुषों को तगड़ी चुनौती पेश कर सफलता के नित नए आयाम गढ़ रही हैं। हम यहां उन महान महिलाओं का जिक्र कर रहे हैं जिन्होंने अपने कौशल व बुलंद हौसलों से इस साल खासी सुर्खियां बटोरीं।

नाम : वी.आर. ललिताम्बिका
प्रोफैशन : वैज्ञानिक
उम्र: 56 साल
अवार्ड : एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया का एक्सिलैंस अवॉर्ड
विक्रम साराभाई सैंटर की रह चुकी हैं डिप्टी डायरैक्टर
इस वर्ष इस कारण से रही सुर्खियों में 2022 तक अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के अति महत्वाकांक्षी एवं पहले मानव मिशन की तैयारी इसी महान विभूति की अगुवाई में हो रही है।
इस महान महिला वैज्ञानिक को एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया का एक्सिलैंस अवॉर्ड मिल चुका है। अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के अति महत्वाकांक्षी एवं पहले मानव मिशन की तैयारी इसी महान विभूति की अगुवाई में हो रही है। यदि यह अभियान सफल रहता है तो रूस, चीन और अमरीका के बाद यह कामयाबी हासिल करने वाला भारत चौथा देश होगा। ललिताम्बिका विक्रम साराभाई सैंटर तिरुवनंतपुरम की डिप्टी डायरैक्टर रह चुकी हैं। इस मिशन को सफल बनाने के लिए वह निजी क्षेत्र का भी सहयोग लेंगी।

नाम : मैरीकॉम
प्रोफैशन : बाक्सर
उम्र: 35 साल
अवार्ड : राजीव गांधी खेल रत्न
 उपलब्धियां : 2012 के लंदन ओलिम्पिक में कांस्य पदक 2014 की एशियन गेम्स में गोल्ड 2018 की राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड
इस साल क्यों रही चर्चा में इस साल उन्होंने दिल्ली में आयोजित विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में छठी बार गोल्ड जीत कर नया विश्व कीर्तिमान बना कर सुर्खियां बटोरीं।
सुपर मॉम एम.सी. मैरीकॉम का जीवन उपलब्धियों से भरा है। उन्होंने इस साल नवम्बर में वर्ल्ड चैंपियनशिप में खिताबी सिक्सर लगाते हुए इतिहास रच सुर्खियां बटोरीं। दिल्ली के के.डी. जाधव हाल में हुई 48 किलोग्राम कैटेगरी की फाइनल फाइट में उन्होंने यूक्रेन की हन्ना ओकोता को हराकर रिकॉर्ड छठी बार महिला विश्व कप का खिताब जीतने का गौरव हासिल किया। समूचे विश्व में यह कारनामा करने वाली मैरीकॉम इकलौती महिला हैं।

किरण मजूमदार शाह
भारत की सबसे बड़ी फर्मास्यूटीकल कम्पनी बायॅकान की मालकिन किरण मजूमदार शाह को इस साल भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया है।
उम्र: 67 साल
व्यवसाय : बिजनैस कुल सम्पत्ति- 3 अरब 40 करोड़ डॉलर

रोशनी नादर, सी.ई.ओ. एच.सी.एल.
इस साल क्या रही उपलब्धि
भारत के संदर्भ में इस साल की फोर्ब्स सूची में एच.सी.एल की सी.ई.ओ. रोशनी नादर पहले पायदान पर रही। वह 27 वर्ष की कम उम्र में एच.सी.एल. की सी.ई.ओ.बनी थी।
उम्र: 37 साल
व्यवसाय : बिजनैस
कम्पनी का नाम : एच.सी.एल.

चेतना गाला सिन्हा
इस साल क्या रही उपलब्धि

सहकारी बैंकिंग के माध्यम से 3 लाख महिलाओं की जिंदगी को बदलने वाली चेतना गाला सिन्हा उस समय सुर्खियों में आईं जब उन्हें इस साल की शुरूआत में देवोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच के अधिवेशन में विश्व की टॉप 5 बैस्ट कामकाजी महिलाओं में चुना गया।
उम्र: 57 साल
व्यवसाय : बैंकिंग
बैंक की 7 शाखाएं हैं जिनका कैपिटल 150 करोड़ रुपए है।

Seema Sharma

Advertising