Goa Election 2022: यह चुनाव गोवा के भविष्य के लिए हैं अहम: प्रियंका गांधी

Monday, Feb 07, 2022 - 05:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रियंका गांधी सोमवार को गोवा पहुंची और उन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव से पहले साउथ गोवा के नुवेम में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव ना केवल राजनीतिक दलों के लिए बल्कि गोवा के भविष्य के लिए भी काफी अहम हैं। गेवा संसाधनों, प्राकृतिक सौंदर्य और कौशल में समृद्ध है, लेकिन बेरोजगारी इसकी सबसे बड़ी समस्या है। भारत में यह दूसरा राज्य है जहां बेरोजगारी बहुत है।

Hitesh

Advertising